हाथरस में युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत:घर में अकेला था, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा




हाथरस के कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के नगला रतिया गांव में 38 वर्षीय युवक अभिषेक चारग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के समय वह अपने घर पर अकेला था। मृतक की पहचान अभिषेक चारग पुत्र रनवीर सिंह के रूप में हुई है। वह गांव में खेती-बाड़ी का काम करता था। उसके पिता रेलवे से सेवानिवृत्त हैं और आगरा में रहते हैं। अभिषेक अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ गांव में रहता था, लेकिन घटना के समय उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। देर रात जब परिवार के अन्य सदस्यों को अभिषेक की मौत की जानकारी मिली, तो उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर अभिषेक के पिता और अन्य परिजन गांव पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *