समाज कल्याण अधिकारी और पटल सहायक पर दर्ज हुआ मुकदमा:डिप्टी डायरेक्टर ने शिक्षकों की अवैध नियुक्ति और वेतन भुगतान में पाई थी गड़बड़ी




आजमगढ़ शहर कोतवाली में समाज कल्याण विभाग के डिप्टी डायरेक्टर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में डिप्टी डायरेक्टर आरके चौरसिया नया आरोप लगाया है कि 10 शिक्षकों को वेतन भुगतान के संबंध में उच्च अधिकारियों को शिकायत की गई थी। जिसके क्रम में दो अधिकारियों की कमेटी द्वारा शिकायत की जांच कर संयुक्त जांच आख्या संबंधित अधिकारी को उपलब्ध कराई गई थी। संयुक्त जांच आख्या में अवैध रूप से 10 अध्यापकों को 51 लाख 46780 रुपए का अनियमितत्ता भुगतान होना पाया गया है। ऐसे में दोषी पाए गए अधिकारियों कर्मचारियों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। इस मामले में समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी और सहायक पटेल सहायक सत्येंद्र बहादुर सिंह प्रथम दृष्टया दोषी पाए गए हैं। ऐसे में इन दोनों लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। दर्ज हुआ मुकदमा जांच में जुटी पुलिस
इस बारे में क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी ने बताया कि डिप्टी डायरेक्टर समाज कल्याण की तहरीर पर वेतन में अनियमितता के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस मामले में वैधानिक कार्रवाई करने में जुटी हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *