3 हजार किसान अब तक नहीं करा पाए स्लॉट बुक:उमरिया में खाद्य अधिकारी बोले-किसानों को जल्द समस्या का मिलेगा समाधान




उमरिया जिले में गेहूं उपार्जन के लिए बनाए गए 34 केंद्रों पर किसानों से खरीदी की प्रक्रिया जारी है। जिले में करीब 13,500 किसानों ने गेहूं बेचने के लिए पंजीयन कराया था, लेकिन उपार्जन की अंतिम तिथि 23 मई नजदीक आने के बावजूद लगभग 3 हजार किसान अब तक स्लॉट बुक नहीं कर पाए हैं। इससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। 10,500 किसानों ने कराई स्लॉट बुकिंग जानकारी के मुताबिक जिले में अब तक करीब 10,500 किसानों ने सफलतापूर्वक स्लॉट बुक कर लिया है। वहीं बाकी किसान तकनीकी और अन्य परेशानियों के चलते स्लॉट बुक नहीं कर पा रहे हैं। अंतिम तारीख नजदीक आने से किसानों पर दबाव बढ़ता जा रहा है। मौसम खराब होने से फसल खराब होने का बना डर किसान अनिल मिश्रा ने बताया कि वह लगातार स्लॉट बुक करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल रही। उनका कहना है कि गेहूं घर और खेतों में रखा हुआ है, वहीं मौसम भी लगातार बदल रहा है। बारिश होने की स्थिति में फसल खराब होने का डर बना हुआ है। अधिकारियों ने मांगी जानकारी प्रभारी खाद्य अधिकारी रोहित सिंह ने बताया कि स्लॉट बुकिंग नहीं होने की शिकायतें मिली हैं। उन्होंने कहा कि समितियों के माध्यम से पूरी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही समस्या के समाधान के लिए उच्च कार्यालय को पत्र भी भेजा गया है। अधिकारियों ने किसानों को जल्द समस्या हल होने का भरोसा दिलाया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *