![]()
मऊगंज जिले के शिवराजपुर गांव में कुल्फी के पैसे मांगने पर चार युवकों ने एक 25 वर्षीय गर्भवती महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की। महिला का आरोप है कि पेट में लात लगने के कारण उसका तीन माह का गर्भ गिर गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है। कुल्फी के पैसे मांगने पर शुरू हुआ विवाद पीड़िता साधना साकेत ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर वह अपने जेठ की दुकान में वह उनकी जगह कुल्फी बेच रही थी। तभी गांव का राजेश साकेत अपने रिश्तेदारों के साथ आया और कुल्फी खाने के बाद पैसे देने से इनकार करते हुए विवाद करने लगा। उस वक्त मामला शांत हो गया था, लेकिन रात करीब 9 बजे जब साधना घर के पास खेत की ओर गई, तो आरोपियों ने उसे घेर लिया। मारपीट के बाद देर रात हुआ गर्भपात आरोप है कि राजेश, अंकित, बसंत और अशोक साकेत ने महिला के साथ गाली-गलौज की और मारपीट शुरू कर दी। साधना ने आरोप लगाया कि एक आरोपी ने उसके पेट पर जोर से लात मारी, जिससे वह अचेत होकर गिर गई। परिजनों के बीच-बचाव के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि चोट के कारण रात करीब 1 बजे उसका तीन महीने का गर्भ गिर गया। पीड़िता की हालत गंभीर, रीवा रेफर घटना के बाद महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। बीएमओ डॉ. आरके पाठक ने बताया कि महिला की स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद शनिवार दोपहर उसे बेहतर इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल, रीवा रेफर किया गया है। पीड़िता ने बताया कि उसने पूर्व में गर्भ की कोई सरकारी जांच नहीं कराई थी, जिसकी पुष्टि अब चिकित्सकीय परीक्षण के जरिए की जाएगी। पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश नईगढ़ी थाना पुलिस ने साधना साकेत की शिकायत पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामले में अन्य धाराएं बढ़ाई जा सकती हैं। फिलहाल पुलिस की टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।
Source link
कुल्फी के पैसे मांगे, गर्भवती के पेट में लात मारी:मऊगंज में चार युवकों ने घेरकर पीटा; तीन माह का गर्भ गिरा, रीवा रेफर















Leave a Reply