![]()
मैहर जिले के नेशनल हाईवे पर घुनवारा के पास शनिवार दोपहर करीब 1 बजे दो मोटरसाइकिलों की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जबकि टक्कर मारने वाला बाइक चालक मौके से फरार हो गया। घायल महिला को मैहर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल महिला की पहचान कटनी जिले के बड़वारा निवासी रानीबाई गौड़ ठाकुर (40 वर्ष) पत्नी मनोज गौड़ ठाकुर के रूप में हुई है। वह अपने भाई सोनेलाल गौड़ ठाकुर पिता फान सिंह (25 वर्ष) के साथ मोटरसाइकिल से मैहर के हरनामपुर स्थित अपनी बड़ी बहन के घर जा रही थीं। जानकारी के अनुसार, घुनवारा के पास नेशनल हाईवे पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रानीबाई सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को बुलाया। एंबुलेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को प्राथमिक उपचार दिया और मैहर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के मुताबिक महिला को गंभीर चोटें आई हैं और उसका इलाज जारी है। वहीं, बाइक चला रहे युवक को हादसे में कोई गंभीर चोट नहीं आई है।
Source link
मैहर हाईवे पर दो बाइकों की भिड़ंत:एक महिला गंभीर रूप से घायल, कटनी से भाई के साथ बहन के घर आ रही थी महिला















Leave a Reply