Residents Protest Nagarpalika, Break Matkas


राजगढ़ जिले के खिलचीपुर स्थित सोमवारिया क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 3 में पानी की गंभीर किल्लत को लेकर शनिवार को लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। पिछले तीन महीनों से नलों में पानी नहीं आने से नाराज वार्डवासियों ने नगर परिषद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मटके

.

प्रदर्शन में शामिल महिलाओं और पुरुषों ने हाथों में खाली बर्तन लेकर सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने “नगर परिषद हाय-हाय” के नारे लगाए। इस दौरान आक्रोशित महिलाओं ने गुस्से में मिट्टी के मटके जमीन पर पटककर अपना विरोध जताया।

महिला का कहना है कि बार-बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

महिला का कहना है कि बार-बार शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

तीन महीनों से जल आपूर्ति पूरी तरह ठप स्थानीय निवासियों के अनुसार, वार्ड के करीब 10 से अधिक घरों में पिछले तीन महीनों से नियमित जल आपूर्ति पूरी तरह ठप है। पानी के लिए लोगों को दूर-दराज के ट्यूबवेल और पड़ोसी घरों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। कई परिवार पानी के टैंकर मंगवाकर अपनी जरूरतें पूरी कर रहे हैं।

वार्ड के लोगों का कहना है कि उन्होंने नगर परिषद और वार्ड पार्षद को कई बार इस समस्या के बारे में शिकायत दी है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं किया गया है।

वार्ड निवासी नरेंद्र जाटव ने बताया कि उन्होंने पेयजल योजना के तहत करीब 10 हजार रुपए जमा करके नया कनेक्शन लिया था, ताकि घर में नियमित पानी मिल सके। हालांकि, स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है। उन्होंने कहा, “मैं मजदूरी करता हूं, शाम को काम से लौटकर दूर से पानी लाना पड़ता है। तीन महीने से नल में पानी नहीं आया। कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।”

शिकायतों के बाद भी अनदेखी का आरोप देवेंद्र कुमार जाटव ने बताया कि लगातार शिकायतों के बावजूद न तो वार्ड पार्षद और न ही नगर परिषद ने कोई ध्यान दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि 181 हेल्पलाइन पर शिकायत करने के बाद भी समस्या जस की तस बनी हुई है।

“मजबूरी में फोड़े मटके” – सावित्रीबाई जाटव सावित्रीबाई जाटव ने कहा कि जब बार-बार शिकायतों के बाद भी पानी नहीं मिला, तो मजबूरी में मटके फोड़कर विरोध दर्ज कराना पड़ा। उनका कहना है कि अब हम लोगों को रोज दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द जल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है, ताकि भीषण गर्मी में राहत मिल सके।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *