20 फीट ऊंचे पुल से गिरा बाइक सवार, मौत:सागर-गढ़ाकोटा मार्ग पर साजली पुल का मामला, अनियंत्रित होकर पुल से गिरी बाइक




सागर के सानौधा थाना क्षेत्र में साजली के पास बाइक सवार युवक पुल से नीचे गिर गया। दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है। दरअसल, शनिवार को पंकज पिता बालकिशन लड़िया उम्र 24 साल निवासी धर्माश्री सागर अपने निजी काम से सागर से गढ़ाकोटा जा रहा था। वह बाइक क्रमांक एमपी 15 एमपी 9476 लेकर घर से निकला। तभी रास्ते में साजली पुल पर अचानक बाइक अनियंत्रित हुई और पुल से नीचे गिर गई। 20 फीट ऊंचे पुल से गिरने के कारण पंकज की मौके पर मौत हो गई। राहगीरों ने घटना देखी तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा बनाया। मृतक की पहचान कर परिजन से संपर्क किया। परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन की मौजूदगी में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। मामले में सानौधा थाना पुलिस मामला दर्ज कर घटना के कारणों की जांच कर रही है। परिचितों ने बताया कि मृतक पंकज की शादी नहीं हुई थी। उनके पिता बालकिशन सागर एफएसएल में बाबू के पद पर पदस्थ हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *