![]()
भोपाल के कोलार रोड पर शनिवार दोपहर एक एसयूवी कार में आग लग गई। कुछ ही देर में पूरी कार धुं-धुंकर जल उठी। आग की लपटें 10 फीट ऊपर तक उठ गई। गनीमत रही कि कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया, वरना ब्लास्ट भी हो सकता था। कोलार रोड पर चूना भट्टी रेस्ट हाउस के आगे गार्डन रेसीडेंस है। इसके गेट पास ही एक एसयूवी कार खड़ी थी। दोपहर 3.30 बजे इस कार में अचानक आग लगी। शुरुआत में धुआं निकला और फिर आग की लपटें ऊंची उठने लगी। कोलार फायर स्टेशन से दमकल मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक कार पूरी जल चुकी थी। पास में चार्जिंग स्टेशन जिस जगह कार में आग लगी, उसके पास ही में इलेक्ट्रिक व्हीकल का चार्जिंग स्टेशन और रहवासी इलाका भी है। इस वजह से हड़कंप की स्थिति बनी रही। आशंका थी कि आग की वजह से कार में ब्लास्ट न हो जाए, वरना बड़ा हादसा हो सकता है। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। तस्वीरों में देखें आगजनी की घटना
Source link
भोपाल के कोलार रोड पर SUV में आग:सड़क किनारे खड़ी थी, अचानक धधक उठी; अफरा-तफरी मची
















Leave a Reply