स्वास्थ्य केंद्र के पालने में मिला नवजात शिशु:हालत सामान्य और स्थिर, मां छोड़कर गई, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस




सूरजपुर जिले के रामानुज नगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक नवजात शिशु लावारिस हालत में मिला है। शुक्रवार को अस्पताल परिसर में बने ‘पालना गृह’ में यह नवजात पाया गया। एक अज्ञात महिला नवजात को पालना गृह में छोड़कर चली गई थी। अस्पताल स्टाफ को बच्चे के रोने की आवाज सुनाई देने पर उन्होंने तत्काल उच्च अधिकारियों को सूचना दी। बाल संरक्षण विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नवजात को अपने संरक्षण में लिया। शुरुआती जांच के बाद बच्चे को सूरजपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। नवजात शिशु की हालत सामान्य जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि, नवजात शिशु की हालत सामान्य और स्थिर है। बच्चे का वजन और स्वास्थ्य मापदंड संतोषजनक पाए गए हैं। फिलहाल उसे डॉक्टरों की गहन निगरानी में रखा गया है। सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस घटना के बाद से पुलिस और प्रशासन नवजात की मां की तलाश में जुट गए हैं। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और स्वास्थ्य केंद्र में पिछले 48 घंटों में हुई डिलीवरी का रिकॉर्ड भी जांचा जा रहा है। पहचान के बाद होगी आगे की कानूनी प्रक्रिया जिला बाल संरक्षण अधिकारी मनोज जायसवाल ने बताया कि ‘पालना गृह’ का उद्देश्य ऐसे बच्चों को सुरक्षित आश्रय प्रदान करना है, ताकि उन्हें कचरे या असुरक्षित स्थानों पर न छोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि यदि महिला की पहचान होती है, तो काउंसलिंग के बाद बच्चे को वापस सौंपने या कानूनी प्रक्रिया के तहत संरक्षण में लेने पर विचार किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *