सिंगरौली और सीधी जिले के लोगों के लिए राहत की खबर आई है। पिछले 14 सालों से अटके सीधी-सिंगरौली नेशनल हाईवे-39 के फोरलेन निर्माण कार्य को दोबारा शुरू करने का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।
.
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने 9 मई को इस प्रोजेक्ट के शेष काम को पूरा करने की अनुमति दे दी है। लगभग 105.5 किलोमीटर लंबी इस सड़क को फोरलेन में बदला जाएगा। यह तीसरा मौका है जब इस सड़क के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
नई कंपनी को मिला काम
NHAI के मध्य प्रदेश डिवीजन के महाप्रबंधक तुषार व्यास ने निर्माण कंपनी को काम शुरू करने का लेटर जारी कर दिया है। इस महत्वपूर्ण परियोजना को लेकर स्थानीय सांसद ने भी खुशी जाहिर की है और इसे क्षेत्र के विकास के लिए मील का पत्थर बताया है।

जाम और हादसों से मिलेगी मुक्ति
फोरलेन सड़क का निर्माण पूरा होने से सीधी और सिंगरौली के बीच का सफर न केवल आसान होगा, बल्कि समय की भी बचत होगी। इससे सड़क हादसों में कमी आएगी और नाडिया बाजार जैसे इलाकों में लगने वाले जाम से लोगों को निजात मिलेगी। बेहतर कनेक्टिविटी से व्यापारिक गतिविधियों को भी नया बढ़ावा मिलेगा।













Leave a Reply