![]()
छतरपुर दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार का शनिवार को अलग अंदाज देखने को मिला। वे महामना एक्सप्रेस से छतरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां से सर्किट हाउस तक का सफर ई-रिक्शा में तय किया। इस दौरान वे बस में सफर करते हुए भी नजर आए। रेलवे स्टेशन पर भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने किसी सरकारी वाहन या लंबे काफिले की बजाय ई-रिक्शा को चुना और उसी से सर्किट हाउस पहुंचे। इस दौरान भाजपा के कई स्थानीय पदाधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे। मंत्री को ई-रिक्शा में सफर करते देख रास्तेभर लोगों में उत्सुकता बनी रही। पांच तस्वीरों में देखिए केंद्रीय मंत्री.. सादगी और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश केंद्रीय मंत्री का यह कदम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पर्यावरण संरक्षण और पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील से प्रेरित बताया जा रहा है। डॉ. वीरेंद्र कुमार ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज सबसे बड़ी जरूरत बन गया है। छोटी दूरी तय करने के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग करने से प्रदूषण कम होगा और ईंधन की बचत भी होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार स्वच्छ ऊर्जा और हरित परिवहन को बढ़ावा देने की बात करते रहे हैं और सभी को इसमें अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। रास्तेभर लोगों की लगी भीड़ स्टेशन से सर्किट हाउस तक ई-रिक्शा में पहुंचे केंद्रीय मंत्री को देखने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ लग गई। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे आमजन के बीच सकारात्मक संदेश देने वाला कदम बताया। केंद्रीय मंत्री के इस सादगीपूर्ण और पर्यावरण हितैषी कदम की दिनभर शहर में चर्चा होती रही। कई लोगों ने इसे आमजन को जागरूक करने वाला संदेश बताया।
Source link
छतरपुर में केंद्रीय मंत्री का ई-रिक्शा और बस में सफर:रेलवे स्टेशन से सर्किट हाउस पहुंचे, वीरेंद्र कुमार बोले- छोटी दूरी के लिए इलेक्ट्रिक वाहन अपनाएं














Leave a Reply