JCCJ जिला अध्यक्ष गुड्डू कोर्षा कांग्रेस में शामिल:बीजापुर में अपने समर्थकों के साथ विधायक विक्रम मंडावी की मौजूदगी में किया प्रवेश




जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जेसीसी-जे) के बीजापुर जिला अध्यक्ष और पूर्व सरपंच गुड्डू कोर्षा ने शनिवार को अपने कई समर्थकों के साथ कांग्रेस में प्रवेश कर लिया। यह घटनाक्रम बीजापुर जिले की राजनीति में एक महत्वपूर्ण बदलाव माना जा रहा है। यह प्रवेश विधायक विक्रम मंडावी और जिला कांग्रेस अध्यक्ष लालू राठौर की मौजूदगी में हुआ। कांग्रेस नेताओं ने गुड्डू कोर्षा और उनके साथियों का गमछा-फूलमाला पहनाकर पार्टी में स्वागत किया। गुड्डू कोर्षा ने कहा कि, वे कांग्रेस पार्टी की नीतियों और विधायक विक्रम मंडावी के कार्यों से प्रभावित होकर अपने समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल हुए हैं। जनता के मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे उन्होंने आने वाले समय में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए काम करने की प्रतिबद्धता जताई। कोर्षा ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की नीतियों को जनविरोधी बताते हुए कहा कि वे कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर जनता के मुद्दों को लेकर सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे। राजनीतिक जानकारों के अनुसार, जेसीसी के जिला स्तर के पदाधिकारियों का कांग्रेस में शामिल होना बीजापुर की स्थानीय राजनीति में एक अहम घटनाक्रम है, जिसके दूरगामी परिणाम हो सकते हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *