![]()
उत्तर प्रदेश के वन एवं पर्यावरण मंत्री अरुण कुमार सक्सेना और भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने शनिवार को बरेली में अपने वीआईपी काफिले को छोड़कर ई-रिक्शा से शहर का भ्रमण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अपील के बाद जनप्रतिनिधियों में यह बदलाव देखा जा रहा है। नेताओं की इस पहल की शहर में काफी चर्चा है। इस दौरान दोनों नेताओं ने शहर की सड़कों पर आम लोगों से संवाद किया। उन्होंने नागरिकों से इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि बढ़ते प्रदूषण और पेट्रोल-डीजल की खपत को देखते हुए अब पर्यावरण अनुकूल साधनों को प्राथमिकता देना आवश्यक है। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार सक्सेना ने बताया कि केंद्र और प्रदेश सरकार इलेक्ट्रिक मोबिलिटी तथा हरित ऊर्जा को बढ़ावा दे रही हैं। उन्होंने जोर दिया कि वास्तविक बदलाव तभी आएगा जब जनप्रतिनिधि स्वयं इसकी शुरुआत करेंगे। मंत्री ने कहा कि छोटी दूरी के लिए ई-रिक्शा और इलेक्ट्रिक वाहनों का उपयोग ईंधन बचाने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मंत्री सक्सेना ने अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव से वैश्विक तेल एवं गैस आपूर्ति प्रभावित हो सकती है। समुद्री मार्गों में अस्थिरता के कारण भविष्य में ईंधन संकट की आशंका है, ऐसे में ऊर्जा संरक्षण और वैकल्पिक साधनों को अपनाना अत्यंत आवश्यक है। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य ने इस ई-रिक्शा यात्रा को ‘जनता से जुड़ने का सबसे सरल और प्रभावी माध्यम’ बताया। उन्होंने कहा कि नेताओं को जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना चाहिए और समाज को सकारात्मक संदेश देना चाहिए। वही राजनीतिक कार्यक्रमों में बड़े काफिले और सुरक्षा वाहनों की लंबी कतारें देखी जाती हैं। हालांकि, नेताओं को सामान्य यात्रियों की तरह ई-रिक्शा में सफर करते देख लोग उत्साहित दिखे। इस पहल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहे हैं।
Source link
बरेली में मंत्री और भाजपा नेता ने छोड़ा वीआईपी काफिला:ई-रिक्शा से किया शहर भ्रमण, ईंधन बचाने का संदेश दिया













Leave a Reply