![]()
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा भोजशाला मंदिर मामले में आए फैसले के समर्थन में मंगलवार को हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने ताजमहल के पश्चिमी द्वार स्थित आरके स्टूडियो के पास मिठाई वितरण किया। कार्यक्रम का नेतृत्व हिंदू महासभा जिला अध्यक्ष मीरा राठौर ने किया। कार्यकर्ताओं ने फैसले की खुशी में आम लोगों और पुलिसकर्मियों को लड्डू बांटे। इसी दौरान थाना ताज सुरक्षा पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए कार्यकर्ताओं को आगे मिठाई वितरण करने से रोक दिया। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद कार्यकर्ता बैरिकेडिंग के पास पहुंच गए, जहां वे ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के बीच ही मिठाई बांटते नजर आए। मौके पर पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच बातचीत भी हुई। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि इसके बाद पुलिस मीरा राठौर, निशा ठाकुर, नीतू ठाकुर और नितेश भारद्वाज को थाना ताजगंज ले गई। बाद में प्रशासन से वार्ता के बाद मीरा राठौर, निशा ठाकुर और नीतू ठाकुर को छोड़ दिया गया, जबकि नितेश भारद्वाज के देर शाम तक थाने में होने की जानकारी मिली। हिंदू नेता अवतार सिंह गिल और मीरा राठौर ने कहा कि वे केवल हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए शांतिपूर्वक मिठाई वितरण कर रहे थे। वहीं कार्यक्रम का संचालन कर रहे विपिन राठौर और मनीष पंडित ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों से पूरे मामले पर वार्ता की जाएगी। कार्यक्रम में मीरा राठौर, अवतार सिंह गिल, मनीष पंडित, बाबू भाई, ओमप्रकाश, विपिन राठौर, निशा ठाकुर, नीतू ठाकुर, मनीष कुमार, सिकंदर भाई सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे
Source link
ताज पश्चिमि गेट पर हिंदुवादियों ने बांटी मिठाई:भोजशाला मंदिर मामले में आए फैसले की मनाई खुशी, बैरीकेडिंग कर पुलिस ने रोका
















Leave a Reply