शाजापुर के देहरीपाल सौर ऊर्जा प्लांट में आग:केबल और अन्य उपकरण जलकर खाक, दमकल ने पाया काबू




शाजापुर जिले की मोहन बड़ोदिया तहसील के देहरीपाल में बने सौर ऊर्जा प्लांट (सोलर प्लांट) में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग लगते ही पूरे प्लांट में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में प्रशासन को खबर दी गई। इस आग की चपेट में आने से प्लांट के अंदर बिछी केबल और बिजली के कई दूसरे उपकरण बुरी तरह जल गए। आग इतनी तेजी से फैली कि दूर से ही धुएं का गुबार दिखाई दे रहा था। सूचना मिलते ही मोहन बड़ोदिया थाने से पुलिस टीम और डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की टीम ने पाया काबू हादसे की जानकारी लगते ही बड़ागांव नगर परिषद से फायर ब्रिगेड की गाड़ी बुलाई गई। पुलिस स्टाफ और दमकल कर्मियों ने काफी मेहनत के बाद आग को और फैलने से रोका और उसे बुझाया। गनीमत रही कि आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, वरना नुकसान और भी ज्यादा हो सकता था। आग लगने की वजह साफ नहीं फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी या इसकी कोई और वजह थी। थाना प्रभारी अरविंद सिंह तोमर ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर भेज दी गई थी, लेकिन शनिवार शाम तक इस मामले में किसी की तरफ से कोई लिखित रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस और संबंधित विभाग अब इस नुकसान और आग के कारणों की जांच कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *