![]()
समाजवादी पार्टी के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे ने सपा नेता आजम खान को हेट स्पीच मामले में मिली दो साल की सजा पर भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। प्रयागराज में भाजपा नेता रीता जोशी के पति पीसी जोशी के तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे पांडे ने कहा कि आजम खान के खिलाफ दर्ज सभी मुकदमे झूठे और राजनीतिक द्वेष से प्रेरित हैं। माता प्रसाद पांडे ने अदालत पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि हाईकोर्ट में आजम खान के खिलाफ दर्ज सभी मुकदमे खत्म हो जाएंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने जानबूझकर उन्हें परेशान करने के लिए फर्जी मुकदमे दर्ज कराए हैं। पांडे ने यह भी कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर आजम खान पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाएंगे, ठीक उसी तरह जैसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लिए थे। नेता प्रतिपक्ष ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भारी पुलिस बल होने के बावजूद अपराध की घटनाएं लगातार हो रही हैं। पुलिस घटनाओं के बाद कार्रवाई तो करती है, लेकिन अपराध रोकने के लिए उसके पास कोई ठोस कार्य योजना नहीं है। माता प्रसाद पांडे ने नीट परीक्षा रद्द होने और कुछ छात्रों द्वारा आत्महत्या किए जाने की घटनाओं पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार हर बार पेपर लीक रोकने में विफल रही है और इस मामले में केंद्रीय मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक संकट को लेकर की गई अपील पर प्रतिक्रिया देते हुए पांडे ने कहा कि इसका मकसद विदेशी मुद्रा बचाना है। उन्होंने विधानसभा में ई-रिक्शा और साइकिल से पहुंचने को दिखावा बताया और कहा कि इससे कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा। हालांकि, उन्होंने साइकिल के उपयोग को बढ़ावा देने की बात भी कही। पश्चिम बंगाल की जीत के बाद बीजेपी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान पर भी उन्होंने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में बीजेपी कैसे जीती, यह सब जानते हैं। बीजेपी यूपी में भी वही रणनीति अपनाना चाहती है, लेकिन उत्तर प्रदेश पश्चिम बंगाल नहीं है। माता प्रसाद पांडेय ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की स्थिति बेहद मजबूत है और वर्ष 2027 में सपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे और अब कोई ताकत समाजवादी पार्टी को सत्ता में आने से नहीं रोक नहीं सकता।
Source link
आजम खान पर दर्ज मुकदमे झूठे: माता प्रसाद पांडे:सपा सरकार आने पर वापस होंगे सभी केस, CM योगी ने भी ऐसा किया था















Leave a Reply