मोबाइल एडिक्शन पर विशेष कार्यशाला आयोजित:ए.एस. इंटर कॉलेज में छात्रों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया




बेटियां फाउंडेशन ने ए.एस. इंटर कॉलेज, मवाना में ‘फोन एडिक्शन और छात्रों की नींद की गुणवत्ता पर इसके प्रभाव’ विषय पर एक विशेष कार्यशाला और शोध सत्र का आयोजन किया। यह कार्यक्रम फाउंडेशन की उत्तर प्रदेश राज्याध्यक्ष राधिका अत्री और जिला उपाध्यक्ष डॉ. अनुराधा दवे के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस सत्र में कक्षा 6 से 9 तक के विद्यार्थियों को मोबाइल एडिक्शन के दुष्प्रभावों, तथा मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर इसके प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। इस सेवा कार्य में नीना गुप्ता और पूनम गोयल ने विशेष सहयोग प्रदान किया। सुभारती मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों ने एक प्रश्नावली (Questionnaire) के माध्यम से छात्रों से शैक्षणिक शोध के लिए आवश्यक जानकारी एकत्र की। इसका उद्देश्य छात्रों में मोबाइल उपयोग की आदतों और उनके स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों का अध्ययन करना था। इसी अवसर पर, ‘डिब्बा हटाओ अभियान’ के तहत छात्राओं के उपयोग के लिए कॉलेज को 10 कमोड शॉवर भी उपलब्ध कराए गए। इस पहल का लक्ष्य बालिकाओं को स्वच्छ और बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है। विद्यालय प्रशासन और प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह ने इस सामाजिक और जागरूकता कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए बेटियां फाउंडेशन और सुभारती मेडिकल कॉलेज की टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *