![]()
बुरहानपुर जिले के नेपानगर क्षेत्र स्थित ग्राम रतागढ़ में एक महिला की जलने से मौत हो गई। मृतका ने मृत्यु से पहले दिए बयान में अपने पति पर शराब पीकर प्रताड़ित करने और पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। घटना शुक्रवार रात करीब 12:30 बजे की बताई जा रही है। गंभीर रूप से झुलसी महिला को पहले नेपानगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बुरहानपुर रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर शनिवार को उसे इंदौर ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतिका के दो बच्चे, 13 साल पहले हुई शादी मृतिका माधुरी बाई हरीष पाटील के दो बच्चे हैं। हरीष पाटील से विवाह करीब 13-14 साल पहले हुआ था। दोनों लड़के हैं जो 10 और 12 साल के हैं। पढ़ाई करते है। जब रात में घटना हुई तब दोनों बच्चे घर पर ही थे और सो रहे थे। पहले पुलिस को दिए गए बयान में पति कह रहा था कि पत्नी कैसे जली मुझे नहीं पता, लेकिन बाद में पत्नी के मृत्यु पूर्व दिए गए बयान से पति आरोपों के घेरे में आ गया। मरने से पहले पति पर लगाए आरोप नेपानगर थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल ने बताया कि मृतका की पहचान माधुरी बाई पत्नी हरीश पाटिल निवासी ग्राम रतागढ़ के रूप में हुई है। महिला ने मृत्यु पूर्व बयान में कहा था कि उसका पति हरीश पाटिल शराब पीकर आए दिन उसके साथ मारपीट और प्रताड़ना करता था। महिला के अनुसार शुक्रवार रात भी दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद पति ने उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आरोपी हरीश पाटिल ग्राम डवाली कला के एक स्कूल में अतिथि शिक्षक है। पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर मामले में धारा 309 और 109 के तहत प्रकरण दर्ज किया था। हालांकि महिला की मौत के बाद अब आरोपी पर हत्या सहित अन्य गंभीर धाराएं बढ़ाई जाएंगी। पुलिस ने आरोपी हरीश पाटिल को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल कर रही है।
Source link
बुरहानपुर में अतिथि शिक्षक की पत्नी की जलने से मौत:मरने से पहले पति पर लगाए गंभीर आरोप, आरोपी गिरफ्तार














Leave a Reply