Bhopal NEET Paper Leak Protest | Dharmendra Pradhan Resignation


भोपाल में NEET पेपर लीक मामले को लेकर शनिवार शाम प्रदेश कांग्रेस ने टीन शेड से रोशनपुरा चौराहे तक मशाल जुलूस निकाला। प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार क

.

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जुलूस के दौरान “मोदी सरकार मुर्दाबाद”, “बच्चों के भविष्य के साथ खेलना बंद करो”, “धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो” जैसे नारे लगाए।

प्रदर्शनकारियों ने NEET परीक्षा में कथित गड़बड़ियों और पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। जीतू पटवारी ने कहा कि देश में पेपर लीक हो रहा है। उसके पीछे मोदी सरकार जिम्मेदार है।

मशाल जूलूस की 3 तस्वीरें…

पटवारी बोले- पेपर लीक, मोदी वीक

पटवारी ने कहा कि महंगाई बढ़ी, रुपया डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ, विदेश नीति और अर्थव्यवस्था कमजोर हुई, बेरोजगारी बढ़ी और किसान कर्ज में डूबे तो इसकी जिम्मेदारी भी केंद्र सरकार की है। मैं फिर कहता हूं- पेपर लीक, मोदी वीक।

कांग्रेस नेता बोलीं- आत्महत्या नहीं, बच्चों की हत्या हुई

कांग्रेस नेता दीप्ति सिंह ने कहा कि अगर देश का मुखिया पढ़ा-लिखा होता, तो उसे यह अहसास होता कि जिन बच्चों ने दो-दो साल मेहनत कर तैयारी की, उनका पेपर रद्द होने का क्या असर पड़ता है

उन्होंने कहा कि कई राज्यों में छात्र आत्महत्या कर रहे हैं। मैं इसे आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या मानती हूं। यह शर्म की बात है कि न तो केंद्रीय शिक्षा मंत्री से इस्तीफा लिया जा रहा है और न ही NTA पर कोई कार्रवाई हो रही है।

3 मई को हुई NEET-UG परीक्षा, 12 मई को हुई रद्द

NEET-UG परीक्षा 3 मई को देश के 551 शहरों और विदेश के 14 केंद्रों पर आयोजित हुई थी। इसमें करीब 23 लाख उम्मीदवार शामिल हुए थे। NTA के अनुसार 7 मई की शाम परीक्षा में गड़बड़ी की सूचना मिली थी। इसके बाद मामला केंद्रीय एजेंसियों को सौंपा गया। 12 मई को परीक्षा रद्द की गई और रीएग्जाम का फैसला लिया गया।

————-



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *