![]()
गोरखपुर में शनिवार देर शाम एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने 13 वर्षीय बच्ची को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। यह घटना पुलिस पिकेट से कुछ ही दूरी पर हुई, जिससे लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। यह घटना गोला उपनगर के पश्चिमी चौराहे पर हुई। मृतका की पहचान शीतल मोदनवाल (13) पुत्री स्व. सत्यनारायण मोदनवाल के रूप में हुई है। वह मूल रूप से कुशीनगर जिले के अहिरौली बिन्दुवार की रहने वाली थी। पिछले चार वर्षों से शीतल अपनी मां, छोटे भाई और बहनों के साथ गोला में अपने मामा विशाल मोदनवाल के घर रह रही थी। उसके मामा चौराहे पर ‘राही कुटीर’ नाम से होटल चलाते हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार शाम शीतल साइकिल हाथ में लेकर चौराहे की ओर कुछ सामान लेने जा रही थी। इसी दौरान उरुवा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने पहले दुर्घटना स्थल से कुछ मीटर पहले एक खड़ी कार में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार नाले के ऊपर चढ़ गई। इसके बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला और चंद चौराहे पर संजय बिरयानी होटल के सामने पहुंचते ही उसने साइकिल लेकर जा रही शीतल को रौंद दिया। हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। चालक यहीं नहीं रुका और आगे यूनियन बैंक के सामने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मारते हुए फरार हो गया, जिससे ट्रॉली की दिशा भी बदल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से शीतल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। शीतल कक्षा चार की छात्रा थी और एक निजी विद्यालय में पढ़ती थी। परिवार में उसकी मां प्रीति, भाई प्रिंस और बड़ी बहन पलक हैं। शीतल परिवार की सबसे छोटी संतान थी। पिता की पहले ही मृत्यु हो जाने के कारण परिवार पर यह दूसरा बड़ा दुख है। आक्रोशित परिजन ट्रेलर चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। समाचार लिखे जाने तक शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए ट्रेलर और उसके चालक की तलाश में जुटी हुई है।
Source link
तेज रफ्तार ट्रेलर ने बच्ची को रौंदा, मौत का VIDEO:गोरखपुर में अगला पहिया चढ़ने से फटा सिर, सामान लेने बाजार आईं थी















Leave a Reply