![]()
एमसीबी जिले के मनेन्द्रगढ़ रेलवे स्टेशन के पास शनिवार को एक युवक ने मालवाहक ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक अचानक रेलवे ट्रैक पर आ गया और सामने से आ रही मालवाहक ट्रेन के सामने कूद गया। इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है, लेकिन युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि युवक की पहचान होने के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद कुछ समय तक रेलवे स्टेशन के आसपास लोगों की भीड़ लगी रही।
Source link
मालगाड़ी ट्रेन से कटकर युवक ने दी जान:मनेन्द्रगढ़ रेलवे स्टेशन के पास की घटना, मृतक की पहचान नहीं, पुलिस जांच में जुटी















Leave a Reply