![]()
इंदौर में शनिवार को बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने एक ई-रिक्शा चालक को रोककर उसकी गाड़ी की जांच की। वाहन में पशु मांस मिलने का दावा करते हुए कार्यकर्ता दो लोगों को पकड़कर तुकोगंज थाने ले गए, जहां उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तुकोगंज पुलिस के मुताबिक, पीयूष कौशल की शिकायत पर रईस पिता शौकत अली और मुकिम पिता हबीब कुरैशी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह शनिवार को अपने साथियों के साथ राजकुमार ब्रिज क्षेत्र से गुजर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने एक ई-रिक्शा को रोककर उसमें बैठे दो लोगों से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान दोनों युवक घबरा गए और गाड़ी छोड़कर भागने लगे। इस पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें पकड़ लिया। ई-रिक्शा की तलाशी लेने पर उसमें पशु मांस मिला। इसके बाद दोनों को थाने ले जाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। फिलहाल पुलिस जब्त सामग्री की जांच कर रही है और मामले की पड़ताल जारी है।
Source link
इंदौर में ई-रिक्शा से मिला पशु मांस:बजरंग दल कार्यकर्ता दो युवकों को पकड़कर थाने पहुंचे; पुलिस ने दर्ज की FIR














Leave a Reply