धार में डंपर ने बाइक को टक्कर मारी, पिता गंभीर:पीजी कॉलेज के सामने हादसा, बेटे-बेटी भी सड़क पर गिरे; चालक फरार




धार शहर में शनिवार को एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार तीन लोगों को टक्कर मार दी। यह हादसा पीजी कॉलेज के सामने हुआ, जिसमें बाइक पर सवार पिता गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके बेटे और बेटी को भी चोटें आई हैं। टक्कर के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे में नसरु, उनके बेटे जगदीश और बेटी लक्ष्मी घायल हुए हैं। राहगीरों ने तुरंत घायलों को ऑटो रिक्शा की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद नसरु की हालत गंभीर बताई और उन्हें आईसीयू में भर्ती किया है। जगदीश और लक्ष्मी का उपचार जारी है। मजदूरी कर केसूर लौट रहे थे घायल लक्ष्मी ने बताया कि वे मजदूरी करके केसूर से लौट रहे थे। उनके पिता नसरु और भाई जगदीश भी बाइक पर साथ थे। पीजी कॉलेज के सामने क्रॉसिंग के पास पहुंचते ही एक तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तीनों सड़क पर गिर गए। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उनकी मदद की और अस्पताल पहुंचाया। इस घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। वहीं, हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही के प्रति नाराजगी देखी गई। लोगों ने प्रशासन से शहर में भारी वाहनों की आवाजाही और उनकी गति पर सख्ती से नियंत्रण लगाने की मांग की है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *