![]()
कौशांबी में सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान शुरू किया है। यह कदम 14 मई की रात करारी थाना क्षेत्र के अर्का नहर के पास हुए एक दर्दनाक हादसे के बाद उठाया गया है। इस दुर्घटना में एक ट्रैक्टर ने बाइक सवार पांच युवकों को टक्कर मार दी थी, जिसमें चार की मौके पर ही मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। इस घटना के बाद कौशांबी पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण प्रजापत के निर्देश पर जिले में 15 दिवसीय विशेष सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार रात से शुरू हुए इस अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक स्वयं मंझनपुर थाना अंतर्गत कलश चौराहे पर मौजूद रहे और वाहन चालकों व आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। अभियान के दौरान आमजन को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण बिंदुओं की जानकारी दी गई। इसमें दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य प्रयोग शामिल है। साथ ही, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने, नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, निर्धारित गति सीमा का पालन करने और यातायात संकेतों व नियमों का सम्मान करने की सलाह दी गई। गलत दिशा में वाहन न चलाने, ओवरलोडिंग से बचने और आपातकालीन वाहनों को प्राथमिकता देने पर भी जोर दिया गया। पुलिस अधीक्षक ने लोगों को बताया कि हेलमेट और सीट बेल्ट केवल नियम नहीं हैं, बल्कि दुर्घटना के समय जीवन बचाने के महत्वपूर्ण साधन हैं। उन्होंने आमजन से सुरक्षित और जिम्मेदारीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की। इस विशेष अभियान में जनपद के सभी सर्किल के सीओ और सभी थानों की पुलिस टीमें मौके पर मौजूद रहीं। यह 15 दिवसीय अभियान जिले भर में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जारी रहेगा।
Source link
कौशांबी में सड़क सुरक्षा अभियान चलाया गया:एसपी ने कहा- हेलमेट, सीट बेल्ट से अपना जीवन सुरक्षित रखें















Leave a Reply