राजगढ़ में मरीज ने खुद को टॉयलेट में किया बंद:अस्पताल में पुलिस-गार्ड ने मशक्कत कर निकाला बाहर; नशे की हालत में दिखा




राजगढ़ जिला अस्पताल में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब एक 53 वर्षीय मरीज ने खुद को टॉयलेट में बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर अस्पताल स्टाफ ने पुलिस और सुरक्षाकर्मियों की मदद से उसे सुरक्षित बाहर निकाला। जानकारी के अनुसार, मरीज को तबीयत बिगड़ने पर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वह नशे का आदी है और नरसिंहगढ़ क्षेत्र में पशु चिकित्सा विभाग में कार्यरत है। सुबह मरीज वार्ड से उठकर टॉयलेट गया और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। काफी देर तक बाहर नहीं आने पर अस्पताल स्टाफ और सुरक्षा गार्ड ने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद डॉक्टरों को सूचना दी गई, जिन्होंने पुलिस को बुलाया। देखिए तीन तस्वीरें… दो टॉयलेट में खुद को किया बंद मौके पर पहुंची पुलिस और अस्पताल गार्ड ने टॉयलेट का दरवाजा खोलने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद पहला दरवाजा खोला गया, लेकिन अंदर पता चला कि मरीज दूसरे छोटे टॉयलेट में जाकर खुद को फिर से बंद कर चुका है। इसके बाद दूसरे टॉयलेट का दरवाजा भी खोला गया। काफी प्रयास और धक्का-मुक्की के बाद मरीज को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी। कारण नहीं बता सका मरीज बाहर निकालने के बाद डॉक्टरों ने मरीज से पूछताछ की, लेकिन वह खुद को बंद करने का कोई स्पष्ट कारण नहीं बता सका। अस्पताल स्टाफ के मुताबिक, वह नशे की हालत में मानसिक रूप से अस्थिर दिखाई दे रहा था। डॉ. रजनीश शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और गार्ड को मौके पर भेजा गया था। मरीज को सुरक्षित बाहर निकालकर दोबारा वार्ड में भर्ती कर दिया गया है। फिलहाल उसकी स्थिति पर निगरानी रखी जा रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *