बिलासपुर16 घंटे पहले
- कॉपी लिंक

अस्पताल में हिंदूवादी संगठन के नेता ने गार्ड से हाथापाई कर दी।
बिलासपुर के सिम्स अस्पताल में सफाई के चलते NICU के बाहर रोके जाने पर भड़के हिंदूवादी संगठन के नेता राम सिंह ठाकुर ने ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मी मनीष कश्यप का कॉलर पकड़कर उसकी पिटाई कर दी, जिससे सुरक्षाकर्मी के गले की चेन और लॉकेट भी टूट गया।
इस घटना के दौरान अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामे और अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही। मारपीट का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें नेता राम सिंह ठाकुर सुरक्षाकर्मी को सरेआम गाली-गलौज करते हुए धमकी दे रहे हैं कि ‘तुम्हारे दो बाप के साथ आऊंगा, फिर डीन को बुलाऊंगा, स्वास्थ्य मंत्री को भी बुलाऊंगा। सबका हिसाब-किताब कर देंगे। नौकर हो तो नौकरी करो।’

NICU वार्ड के बाहर हिंदूवादी संगठन के नेता ने विवाद किया।
गार्ड को दी धमकी
विवाद के बाद राम सिंह चिल्लाते हुए हंगामा करने लगा। उसने कहा कि हमारे पैसों से तनख्वाह ले रहे हो, आम आदमी को परेशान मत करो। जबरदस्ती कर रहे हो… सबका हिसाब कर देंगे। तुम्हारे दो बाप के साथ आऊंगा तो चरण छुओगे।
तुम्हारे डीन को बुलवाऊंगा और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल को भी बुलवाऊंगा। नौकर हो, नौकरी कर रहे हो।
राम सिंह बोला- लोगों से बात करने की होनी चाहिए तमीज
राम सिंह ने कहा कि आम लोगों से ढंग से बात करनी चाहिए और बातचीत करने का भी एक तरीका होता है। उसका आरोप है कि गार्ड ने दुर्व्यवहार करते हुए कहा, “अरे, कहां जा रहे हो?” जबकि वह विनम्रता से “भाई, मत जाइए” कहकर भी मना कर सकता था।
राम सिंह का कहना है कि गार्ड आम लोगों से गाली-गलौज कर बात कर रहा था, जिसके कारण यह स्थिति बनी।

NICU वार्ड के बाहर हिंदूवादी संगठन के नेता ने हंगामा किया।
बीच-बचाव करते रहे नर्सिंग स्टाफ और मौजूद लोग
घटना के दौरान मौजूद नर्सिंग स्टाफ और अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की। इसके बावजूद राम सिंह लगातार चिल्लाता रहा और लोगों को परेशान करने का आरोप लगाता रहा। वहीं गार्ड का कहना है कि नर्सिंग स्टाफ के सामने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की गई।
एमएस बोले- जांच के बाद होगी कार्रवाई
इस मामले को लेकर सिम्स प्रबंधन ने जांच के निर्देश दिए हैं। सिम्स के एमएस डॉ. लखन सिंह ने कहा कि पूरे मामले की जांच कर दोनों पक्षों से बातचीत की जाएगी। उन्होंने कहा कि अस्पताल परिसर में हंगामा, गाली-गलौज और झूमाझटकी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
…………………….
इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़िए…
बिलासपुर के अस्पताल में मरीज की पिटाई, VIDEO:एक-दूसरे पर जमकर बरसाए लात-घूंसे; हादसे में घायल युवक से मारपीट करने पर हुआ हंगामा

अस्पताल में युवकों ने कर दी मरीज की पिटाई।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कुछ युवकों ने एक मरीज जमकर पिटाई कर दी। जिसके चलते अस्पताल में जमकर हंगामा हुआ। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने भी जमकर लात-घूंसे बरसाए। इस घटना का CCTV वीडियो भी सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…














Leave a Reply