- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Valves Are Being Opened Illegally At Night, Leaving Tanks Empty; Meanwhile, 70 Tankers Remain Unaccounted For At Barfani Dham.
इंदौर6 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

जलसंकट के बीच नगर निगम की जलप्रदाय व्यवस्था सवालों के घेरे में है। कहीं रात में अवैध तरीके से वॉल्व खोलकर पानी की दिशा बदली जा रही तो कहीं टंकियों पर टैंकरों का हिसाब नहीं है। दो दिन पहले लवकुश नगर पानी की टंकी पर 6 से 8 ऐसे टैंकर पानी भरकर ले जा रहे थे, जिनका कोई रिकॉर्ड नहीं था, अब ऐसा ही मामला बर्फानी धाम टंकी पर भी आया है, जहां 70 से ज्यादा टैंकरों का कोई हिसाब नहीं मिला है।
अन्नपूर्णा, द्रविड़ नगर, सदर बाजार, छत्रीबाग, सुभाष चौक, नरवल, राज मोहल्ला, गांधी हॉल, भक्त प्रह्लाद नगर, स्कीम-103, कुशवाह मोहल्ला, टिगरिया, एमओजी, मल्हार आश्रम, लोकमान्य नगर, बाणगंगा, महाराणा प्रताप, जिंसी और अगरबत्ती कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में जलप्रदाय की टीमों ने जांच की तो अन्नपूर्णा क्षेत्र और केसरबाग रोड की टंकी से जुड़े वॉल्व में छेड़छाड़ मिली।
वहीं शिवानी होटल के सामने, गंगवाल बस स्टैंड, जिंसी और लालबाग क्षेत्र में भी वॉल्व के साथ छेड़छाड़ दिखी। खुद निगम अफसर स्वीकार रहे कि कई बार जानबूझकर वॉल्व खुले छोड़ दिए जाते हैं ताकि पानी का बहाव दूसरी दिशा में मोड़ा जा सके। ऐसा करने से संबंधित क्षेत्र की टंकी नहीं भर पाती है।
नर्मदा की सभी टंकियों पर निगरानी के लिए कर्मचारी नहीं बर्फानी धाम और किला मैदान की टंकियों पर गड़बड़ी की शिकायत के बाद अपर आयुक्त आशीष पाठक जांच के लिए पहुंचे तो पता चला बर्फानी धाम की टंकी पर दो दिन में 70 टैंकर भरे गए, लेकिन रजिस्टर में कोई रिकॉर्ड दर्ज नहीं था। मौके पर कर्मचारी भी नहीं मिले। अधिकारियों ने जब रिकॉर्ड मांगा तो संबंधित कर्मचारी और जनप्रतिनिधि एक-दूसरे पर जिम्मेदारी डालते रहे। यहां सब इंजीनियर सहित जोन-8 के अन्य अधिकारियों को नोटिस जारी किए गए हैं।
टंकियों पर अलग से कर्मचारी नहीं हैं
हर वार्ड में एक इंजीनियर है, उनको निगरानी के लिए कहा गया है। टंकियों पर अलग से कर्मचारी की नियुक्ति नहीं की गई है। – क्षितिज सिंघल, निगमायुक्त















Leave a Reply