आज शाम पीलीकोठी मार्ग रहेगा प्रतिबंधित



सागर | पीली कोठी पर चल रहे उर्स के कारण रविवार को कव्वाली के महा मुकाबले के साथ अंतिम दिन है। शाम 7 बजे से उर्स में भीड़भाड़ होने के चलते यहां से वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। इसमें खासतौर पर चार पहिया व यात्री बसें शामिल रहेंगी। यातायात डीएसपी मयंक सिंह चौहान ने बताया कि प्रतिबंध के चलते वाहन चालकों के पास दो वैकल्पिक रूट होंगे, जिसमें वे सिविल लाइन चौराहे से कालीचरण चौराहा, जिला पंचायत, आईजी बंगला से गोपालगंज होते हुए बस स्टैंड की ओर जा सकेंगे। इसके अलावा कैंट में इम्मानुअल स्कूल तिराहे से खेल परिसर के पीछे वाले मार्ग से होते हुए डिग्री कॉलेज निकल सकेंगे। सुबह से लेकर शाम तक रूट में किसी प्रकार का बदलाव नहीं किया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *