उत्सव प्रतिकल्पा आज अकादमी में, 200 कलाकार देंगे नृत्य प्रस्तुति



उज्जैन | प्रतिकल्पा सांस्कृतिक संस्था का आयोजन उत्सव प्रतिकल्पा रविवार शाम 7 बजे कालिदास अकादमी के पं. सूर्यनारायण व्यास संकुल में होगा। संस्था सचिव कुमार किशन के अनुसार समारोह में 200 नवोदित कलाकार तीन नृत्य शैलियों में प्रस्तुतियां देंगे। कार्यक्रम में प्रशिक्षण देने वाले नृत्य गुरुओं का सम्मान भी किया जाएगा। संस्था द्वारा 3 से 17 मई तक आयोजित नृत्य कार्यशाला के प्रशिक्षणार्थी समारोह में प्रस्तुति​ देंगे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *