पुरुषोत्तम मास अनुष्ठान आज से, 15 तक चलेगा



उज्जैन | रणकेश्वर धाम मंदिर में पवित्र पुरुषोत्तम मास के अवसर पर 17 मई से 15 जून तक विभिन्न अनुष्ठान होंगे। इस दौरान रणकेश्वर महादेव और भगवान हरि का विशेष पूजन-अर्चन किया जाएगा। आयोजन के अंतर्गत प्रतिदिन हरि-हर का पंचामृत अभिषेक किया जाएगा तथा फल रस, सुगंधित द्रव, केसर जल, तीर्थ जल सहित अन्य पवित्र जलों से स्नान कराया जाएगा। साथ ही रुद्री पाठ और विष्णु सहस्रनाम स्तोत्र के पाठ के साथ 108 जलधारा से अभिषेक और अर्चन का विधान रहेगा। अनुष्ठान का समय प्रतिदिन सुबह 7:00 बजे निर्धारित किया गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *