शाजापुर में बंद मकान में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से घरेलू सामान जला, कोई जनहानि नहीं




शाजापुर शहर की अयोध्या बस्ती में रविवार रात करीब 11 बजे एक मकान में आग लग गई। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना के समय मकान मालिक घर पर मौजूद नहीं था और मकान पर ताला लगा हुआ था। आग लगने से मकान में रखा फ्रिज सहित अन्य घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। सूचना मिलने पर आसपास के लोगों और रिश्तेदारों ने आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। नगर पालिका का पानी का टैंकर मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया गया। यह घटना वार्ड क्रमांक-3 स्थित बेरछा रोड पर हुई। मकान मालिक राहुल किसी काम से बाहर गए हुए थे। पास में रहने वाले उनके रिश्तेदार धीरज ने गेट खोलकर देखा तो किचन में आग लगी हुई थी। दमकल की जगह नपा का पानी टैंकर पहुंचा प्रत्यक्षदर्शी अभिषेक ने बताया कि मोहल्ले के लोगों ने तुरंत नगर पालिका को सूचना दी। फायर ब्रिगेड के बजाय नगर पालिका का पानी का टैंकर पहुंचा, जिसकी मदद से आग बुझाई गई। इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *