![]()
NEET 2026 परीक्षा में हुए पेपर लीक मामले को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी मंदसौर ने शनिवार रात शहर में मशाल जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। जुलूस में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं, छात्र-छात्राओं और युवाओं ने भाग लिया तथा सरकार के खिलाफ जमकर ना
.
प्रदर्शन के दौरान छात्रों के भविष्य के साथ हुए खिलवाड़ के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की गई।
कांग्रेस द्वारा निकाला गया मशाल जुलूस गांधी चौराहा से प्रारंभ हुआ, जो पुराना बस स्टैंड, घंटाघर, कालाखेत और दयामंदिर रोड होते हुए पुनः गांधी चौराहा पहुंचकर सम्पन्न हुआ। पूरे मार्ग में कांग्रेस कार्यकर्ता और युवा हाथों में मशाल लेकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते रहे। जुलूस के दौरान “पेपर लीक बंद करो”, “छात्रों को न्याय दो” और “युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो” जैसे नारे लगाए गए।
मेहनती छात्रों के सपनों पर हमला : महेन्द्र सिंह गुर्जर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेन्द्र सिंह गुर्जर ने कहा कि लाखों विद्यार्थी दिन-रात मेहनत कर अपने भविष्य के सपने देखते हैं, लेकिन लगातार हो रहे पेपर लीक मामलों से युवाओं का विश्वास टूटता जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह केवल परीक्षा में गड़बड़ी नहीं, बल्कि मेहनती छात्रों के सपनों और भविष्य पर सीधा हमला है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी छात्रों के साथ मजबूती से खड़ी है और जब तक पेपर लीक माफियाओं पर सख्त कार्रवाई नहीं होती तथा दोषियों को कठोर सजा नहीं मिलती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा।
परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने की मांग प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं और युवाओं ने मांग की कि छात्रों को न्याय दिलाने के लिए परीक्षा प्रणाली को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए तथा पेपर लीक जैसी घटनाओं में शामिल दोषियों के खिलाफ तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
मशाल जुलूस में कांग्रेस नेता प्रकाश रातड़िया, मंजीत सिंह टुटेजा, अजय लोढ़ा, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इष्टा भाचावत, ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष विकास दशौरा, मल्हारगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विजेश मालेचा, प्रतिपाल सिंह राणा, यूनुस मेव, अनिल शर्मा, मुकेश निडर, सुनील गुप्ता, अनिता भदौरिया, माजिद चौधरी, अनीस मंसूरी और राखी सत्रावाला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।















Leave a Reply