दुकान के बाहर सो रहे व्यक्ति का शव मिला:अंबेडकर नगर में खून से लथपथ पड़ा मिला, धारदार हथियार से हत्या की आशंका




अंबेडकरनगर के सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानगढ़ गांव में एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सुल्तानगढ़ निवासी 62 वर्षीय जयराम गौड़ सिलाई का काम करते थे। वह रात में खाना खाने के बाद अपनी दुकान के बाहर खाट पर सो रहे थे। देर रात करीब 2 बजे, कमरे में सो रहे उनके भतीजे ने शौच के लिए बाहर निकलने पर जयराम गौड़ का खून से सना शव देखा। उसने तुरंत परिजनों को इसकी सूचना दी, जिसके बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को सूचित किया।
हत्या की आशंका से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के कान के ऊपर चोट के निशान मिले हैं। प्रारंभिक जांच में यह धारदार हथियार से हमला कर हत्या का मामला प्रतीत होता है। सम्मनपुर थानाध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से मामले की गहनता से जांच कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *