![]()
नागरी प्रचारिणी सभा के प्रधानमंत्री व्योमेश शुक्ला ने दालमंडी-चौक मार्ग का नाम जयशंकर प्रसाद के ऊपर रखने की डिमांड की है। उन्होंने एक लेटर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार को लिखा है। जिसमें उन्होंने दालमंडी में जयशंकर प्रसाद की आदमकद प्रतिमा लगाने की ही मांग की है। उन्होंने इसके अलावा लमही स्थित प्रेमचंद आवास और चौखंभा स्थित भारतेन्दु आवास के भी जीर्णोद्वार और ऐतिहासिक और सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकसित करने की मांग की है। दालमंडी में लगे जयशंकर प्रसाद की आदमकद प्रतिमा व्योमेश शुक्ला ने अपने लेटर में लिखा है कि – दालमंडी- चौक मार्ग का चौड़ीकरण तेजी से किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण मार्ग का नाम जयशंकर प्रसाद के नाम पर रखा जाए। इसके अलावा यहां जयशंकर प्रसाद की आदमकद प्रतिमा लगाईं जाए और उस स्थान को सांस्कृतिक अनुभव केंद्र के रूप में विकसित किया जाए। ताकि आने वाली पीढ़ी उनके बारे में जान सके और आने वाले पर्यटक भी उन्हें जान सकें। उकेरी जाएं कामायनी की पंक्तियां व्योमेश शुक्ला ने कहा – इस संस्कृति अनुभव केंद्र पर जयशंकर प्रसाद की कामायनी की कृत्यों उकेरी जाएं। साथ ही उनकी हस्तलिपि और संक्षिप्त जीवन परिचय भी उकेरा जाए। ताकि काशी के इस महान कवि, उपन्यासकार, नाटककार और निबंध लेखक के बारे में लोग जान सकें। इन स्थानों को भी बनाया जाए संस्कृति अनुभव केंद्र इसके अलावा अपने लेटर में व्योमेश शुक्ला ने लमही स्थित मुंशी प्रेमचंद, चौखंभा स्थित भारतेन्दु भवन, रविन्द्रपुरी स्थित आचार्य रामचद्र शुक्ल आवास और कबीरचौरा में स्थित नीरू-नीमा टीले का भी विकास करने की मांग की है। उन्होंने इन सभी स्थानों का साहित्यिक-सांस्कृतिक केंद्र के रूप में विकास करने की मांग की है।
Source link
दालमंडी-चौक मार्ग का नाम जयशंकर प्रसाद पर रखा जाए:नागरी प्रचारिणी सभा के प्रधानमंत्री व्योमेश शुक्ला ने लिखा डीएम को लेटर, आदमकद मूर्ति लगाने की मांग















Leave a Reply