बालोद | अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर रायपुर स्थित अटल बिहारी ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय रेड क्रॉस कार्यक्रम में स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय बालोद के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नाट्य मंचन हेनरी का सपना कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहा। रेड क्रॉस के संस्थापक सर जीन हेनरी ड्यूनांट के जीवन संघर्ष, सेवा भावना और मानवता के प्रति समर्पण पर आधारित इस प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को भावुक कर दिया। नाटक में युद्ध की भयावह परिस्थितियों, घायल सैनिकों की पीड़ा और उनके प्रति हेनरी ड्यूनांट की करुणा को अत्यंत मार्मिक ढंग से दर्शाया गया।
Source link
विद्यार्थियों ने प्रेरणादायक नाटक "हेनरी का सपना' प्रस्तुत किया













Leave a Reply