50 से ज्यादा लोगों से 2 करोड़ की ठगी



भास्कर न्यूज | कवर्धा क्रिप्टोकरेंसी और ऑनलाइन निवेश के नाम पर कबीरधाम- बेमेतरा जिले में 2 करोड़ रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। बोट ब्रो क्रॉस मार्केट माइन क्रिप्टो नामक कथित कंपनी में निवेश के नाम पर 50 से ज्यादा लोगों से करोड़ों रुपए जमा कराए गए। अब कंपनी के लीडर बताए जा रहे चंद्रेश साहू और विकास दास कोसरे पर रकम हड़पने के आरोप लगे हैं। गंभीर बात यह है कि जिन लोगों ने अपने रिश्तेदारों और परिचितों को कंपनी से जोड़ा था, अब वही खुद सामाजिक और कानूनी दबाव में हैं। आवेदकों के मुताबिक, आरोपी चंद्रेश साहू (उमराव नगर, बेमेतरा) द्वारा कवर्धा के होटल-रेस्टोरेंट समेत कई जगहों पर बैठकें आयोजित की जाती थीं। इन बैठकों में लोगों को बताया जाता था कि कंपनी में निवेश करने पर हर महीने 5 से 6 प्रतिशत ब्याज मिलेगा और कुछ ही समय में रकम दोगुनी हो जाएगी। यही नहीं, एमएलएम (मल्टी लेवल मार्केटिंग) मॉडल की तरह यह भी कहा गया कि अपने नीचे जितने ज्यादा लोग जोड़ेंगे, उतना ज्यादा कमीशन और ब्याज मिलेगा। निवेशकों का कहना है कि शुरुआती कुछ महीनों तक कंपनी की ओर से नियमित ब्याज दिया गया। इसी से लोगों का भरोसा मजबूत हुआ। उन्होंने अपनी जमा पूंजी के साथ रिश्तेदारों और परिचितों का पैसा भी इसमें लगवा दिया। धीरे-धीरे गांवों और शहरों में यह नेटवर्क फैलता गया और करीब 2 करोड़ रुपए कंपनी में निवेश करा दिए गए। लोगों ने अपनी मेहनत की कमाई इसमें लगा दी अब ठगा महसूस कर रहे हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *