![]()
सतना जिले के मझगवां वन परिक्षेत्र में सतना-चित्रकूट मुख्य मार्ग पर शनिवार रात एक तेंदुआ सड़क पार करते हुए देखा गया। पापरचुआ गांव के पास तेंदुआ दिखने के बाद वन विभाग ने आसपास के ग्रामीणों से रात में सावधानी बरतने की अपील की है। जानकारी के अनुसार, रात लगभग 8 बजे तेंदुआ सड़क पर आया, जिसे देखकर राहगीरों ने अपने वाहन रोक लिए। कुछ राहगीरों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। रिहायशी और मुख्य मार्ग के नजदीक तेंदुए की इस गतिविधि के बाद वन विभाग के मैदानी अमले ने इलाके में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है। इसी बीच, खोखरी डेंगरहट ग्रामीण इलाके के पास सड़क पर एक बाघ देखे जाने का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में बाघ सड़क किनारे चहलकदमी करते हुए जंगल की ओर जाता दिख रहा है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और मवेशियों को जंगल की तरफ न ले जाने की सलाह दी है।
Source link
सतना-चित्रकूट मार्ग पर सड़क पार करता दिखा तेंदुआ:पापरचुआ के पास वीडियो वायरल; डेंगरहट इलाके में बाघ दिखने से वन विभाग अलर्ट















Leave a Reply