![]()
वाराणसी के चोलापुर थाना क्षेत्र में हिंदू युवा वाहिनी के पूर्वी प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार उपाध्याय की कार पर बाइक सवार हमलावरों ने पथराव कर दिया। शनिवार की रात जानलेवा हमले में राजकुमार उर्फ राजभैया बाल-बाल बच गए। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से भाग गए। युवा वाहिनी के पूर्वी प्रदेश अध्यक्ष पुलिस के सामने रोने लगे। राजा भैया रविवार को सवर्ण आयोग या बोर्ड के गठन की मांग को लेकर पदयात्रा निकालने वाले हैं, इससे पहले ही उन पर हमला हो गया। कार्यक्रम स्थल से निकलते ही वारदात के बाद बड़ी संख्या में लोग जुट गए। संगठन के लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा।
मेरठ में गैस सिलेंडर में निकला पानी: पीड़ित बोला- गरीबों की मजबूरी का फायदा न उठाएं, रहम दिली दिखाएं मेरठ में लिसाड़ी गेट थानाक्षेत्र के तारापुरी जोगीवाली गली में रहने वाले फहीम ने 2500 रुपए का एलपीजी गैस सिलेंडर खरीदा। जैसे ही फहीम ने खाना बनाने के लिए सिलेंडर गैसचूल्हे के साथ अटैच किया तो गैस जली नहीं। काफी हिलाने के बाद भी नए भरे सिलेंडर से गैस चूल्हे में सप्लाई नहीं हुई। बाद में शक होने पर फहीम ने गैस सिलेंडर को उल्टाकर देखा तो उसमें से पानी की फुहार छूट पड़ी। फहीम के साथ स्कैम हुआ। फहीम ने सिलेंडर से निकलती पानी की धार का पूरा वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया।पूरी खबर पढ़ें सारनाथ फ्लाईओवर पर चलती कार बनी आग का गोला: कार सवार के उतरकर भागते ही तेज धमाका, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू शेयर वाराणसी में रविवार की रात सारनाथ फ्लाइओवर पर तेज रफ्तार कार में धमाके के साथ आग लग गई। पहाड़िया से सारनाथ की ओर दौड़ती कार आग का गोला बन गई। जब तक कार को रोका गया, आग ने पूरी तरह से कार को चपेट में ले लिया। कार धूं-धूंकर जलने लगी और कार सवार कार छोड़कर भागने लगे। कार में चौबेपुर बराई निवासी अभिलाष सिंह पुत्र धर्मेंद्र सिंह अपने एक दोस्त के साथ सवार थे। वे वाराणसी के सारनाथ से बराई जा रहे थे। इसी दौरान फ्लाईओवर पर कार की स्पीड बढ़ाते ही अचानक उसमें आग लग गई।पूरी खबर पढ़ें अब 2 दिन वर्क फ्रॉम होम, अलग-अलग शिफ्ट में खुलेंगे ऑफिस; श्रम विभाग का बड़ा फैसला देश-दुनिया में ऊर्जा संकट के बीच यूपी के श्रम विभाग ने बड़ा फैसला किया है। विभाग ने एडवाइजरी जारी कर हफ्ते में दो दिन वर्क फ्रॉम होम व्यवस्था लागू करने की बात कही है। प्रमुख सचिव श्रम एस सुंदरम ने दैनिक भास्कर को बताया कि श्रम एवं रोजगार विभाग की एक बैठक में यह निर्णय लिया गया। ऊर्जा खपत को कम करने और उद्योगों को तत्काल राहत देने के लिए यह व्यवस्था लागू की जा रही है। साथ ही ऑफिसों और फैक्ट्रियों को अलग-अलग शिफ्ट में संचालित किया जाएगा। कानपुर में छात्र के माथे से टीका मिटवाने पर हंगामा, मैनेजमेंट ने महिला टीचर को निकाला कानपुर के किदवई नगर स्थित मदर टेरेसा स्कूल में छठी के छात्र के माथे से टीका मिटवाने और थप्पड़ मारने के आरोप को लेकर शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। छात्र के परिजनों की शिकायत पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ता स्कूल पहुंच गए और मैनेजमेंट के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्कूल का घेराव कर दिया। मामला बढ़ने पर नौबस्ता पुलिस मौके पर पहुंची। छात्र के पिता दिलीप मिश्रा का आरोप है कि उनका बेटा दक्षेश रोज पूजा-पाठ के बाद माथे पर टीका लगाकर स्कूल जाता था, जिसका शिक्षिका हिबा फातिमा विरोध करती थीं। गुरुवार को कथित तौर पर शिक्षिका ने छात्र का टीका साफ कराया और उसे कई थप्पड़ भी मारे। छात्र ने रोते हुए पूरी घटना परिजनों को बताई, जिसके बाद स्कूल प्रबंधन और नौबस्ता थाने में शिकायत की गई। पहले कोई कार्रवाई न होने से नाराज ABVP कार्यकर्ताओं ने शनिवार को स्कूल में प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब एक घंटे तक पुलिस की मौजूदगी में स्कूल मैनेजमेंट और कार्यकर्ताओं के बीच बातचीत चली। इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने शिक्षिका हिबा फातिमा को नौकरी से निकाल दिया। ADCP वेस्ट योगेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच सहमति बन जाने के बाद मामला शांत हो गया है और फिलहाल किसी तरह का विवाद नहीं है। पढ़ें पूरी खबर…
Source link
यूपी की बड़ी खबरें:वाराणसी में हिंदू युवा वाहिनी के पूर्वी प्रदेशाध्यक्ष पर हमला: सवर्ण बोर्ड की मांग को निकालनी थी पदयात्रा, कार पर पथराव















Leave a Reply