अमरोहा में घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म का मामला:साथी ने की पहरेदारी, दो आरोपियों पर FIR दर्ज




अमरोहा के नौगावां सादात थानाक्षेत्र में एक किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने किशोरी को प्रेमजाल में फंसाकर घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के दौरान आरोपी का साथी घर के बाहर पहरेदारी कर रहा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 13 मई की रात को हुई। पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी नाबालिग बेटी को गांव के ही साजिद ने प्रेमजाल में फंसा लिया था। आरोप है कि उस रात साजिद अपने साथी मुरसलीन के साथ दीवार फांदकर उनके घर में घुस गया। घर के बाहर पहरा दे रहा था आरोपी घर में दाखिल होने के बाद मुरसलीन बाहर पहरा देने लगा, जबकि साजिद ने नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने किशोरी को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गए। अगले दिन सुबह पीड़िता ने अपनी मां को पूरी घटना बताई। परिवार को जान से मारने की धमकी पीड़िता के पिता ने आरोप लगाया है कि जब उन्होंने इस घटना की शिकायत आरोपी साजिद के चचेरे भाई से की, तो उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी गई। सीओ अवधभान भदोरिया ने बताया कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *