![]()
लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रा को पेपर आउट करने लालच देकर फोन पर अशोभनीय बातें करने वाले प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह को पुलिस ने जेल भेजा दिया है। अवकाश होने के बाजवूद पुलिस ने लखनऊ विश्वविद्यालय कैंपस में पहुंचकर उसका चैंबर खंगाला। उसके लैपटॉप और मोबाइल कब्जे में लेकर चैंबर सील कर दिया।
LU की आंतरिक शिकायत समिति (ICC) ने अपनी जांच पूरी कर ली है। सोमवार को होने वाली कार्य परिषद की आपात बैठक में जांच रिपोर्ट रखी जाएगी। इसके आधार पर ही परिषद शिक्षक के मामले में फैसला लेगी। कैंपस से असिस्टेंट प्रोफेसर को लिया था हिरासत में विश्वविद्यालय के जूलॉजी विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.परमजीत सिंह और बीएससी फाइनल ईयर की एक छात्रा के बीच बातचीत का दो ऑडियो शुक्रवार को वायरल हुआ था। इसमें डॉ.परमजीत छात्रा से कह रहे थे कि उन्होंने उसके लिए दो पेपर लीक करा दिए हैं, आकर मुझसे मिलो। इस ऑडियो के बाद परिसर में भारी बवाला हुआ। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने आनन-फानन में शिक्षक के खिलाफ पुलिस में पेपर लीक करने को लेकर मुकदमा दर्ज कराया। फिर पुलिस ने शिक्षक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शनिवार को जूलॉजी डिपार्टमेंट में शिक्षक डॉ.परमजीत सिंह के कमरों की गहन तलाशी ली। वहां से पुलिस ने उनका लैबटॉप और मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस का मानना है कि इनसे काफी सबूत मिलेंगे। इसे सील भी कर दिया गया। लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी सैनी के निर्देश पर आंतरिक शिकायत समिति (ICC) ने मामले की जांच शनिवार को पूरी कर ली है। हालांकि, अभी समिति ने अपनी रिपोर्ट कुलपति को नहीं सौंपी है। विश्वविद्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि जांच पूरी हो गई है, लेकिन रिपोर्ट तैयार करने में समय लग रहा है। लिहाजा रविवार की शाम तक समिति अपनी रिपोर्ट कुलपति को सौंप देगी। कार्यपरिषद की बैठक के अनुरूप होगी कार्रवाई लखनऊ विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. मुकुल श्रीवास्तव का भी कहना है कि आंतरिक शिकायत समिति (ICC) द्वारा प्रकरण की जांच दोनों पक्षों के तथ्यों को ध्यान में रखते हुए पूर्ण कर ली गई है। इस जांच रिपोर्ट को आगामी सोमवार को कार्यकारी परिषद की आकस्मिक बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। रिपोर्ट के आधार पर विश्वविद्यालय प्रशासन कार्य परिषद के निर्देश के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Source link
छात्रा से अश्लील बातें करने वाले प्रोफेसर का चैंबर सील:LU कैंपस पहुंचकर पुलिस ने कमरे को खंगाला, लैपटॉप-मोबाइल कब्जे में लिया















Leave a Reply