छत्तीसगढ़ देसहा गड़रिया समाज में प्रकाश पाल प्रचार-प्रसार मंत्री बने



हथबंध | छत्तीसगढ़ देसहा गड़रिया पाल समाज की केंद्रीय कार्यकारिणी में हथबंध निवासी प्रकाश पाल को प्रचार-प्रसार मंत्री की जिम्मेदारी दी गई। नियुक्ति समाज अध्यक्ष रामाधीन पाल, सचिव राजू पाल, कोषाध्यक्ष हेमंत पाल की अनुशंसा पर हुई। समाज के प्रमुख लोगों ने प्रकाश पाल के काम, समर्पण, सक्रियता को देखते हुए दायित्व सौंपा। शुभकामना संदेश में समाज की निरंतर प्रगति की अपेक्षा जताई गई। संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने की बात कही गई। प्रकाश पाल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया। कहा, समाज की रीति-नीति, परंपराओं के अनुरूप पूरी निष्ठा से दायित्व निभाएंगे। इस मौके पर हथबंध पार प्रमुख हीरा पाल, जनपद अध्यक्ष सिमगा डॉ. दौलत राम पाल, राजू पाल, ठाकुर राम पाल, सचिव युवा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ देसहा गड़रिया समाज रायपुरा रायपुर, सोहन पाल, दिनेश पाल, रमेश पाल, मन्नू पाल, आनंद पाल, विजय पाल, भूपेंद्र पाल, बबलू पाल, राहुल पाल, योगेंद्र पाल, सुरेंद्र पाल, ठाकेश चतुरे, राजेश प्रजापति, जितेंद्र साहू, धनी राम रजक, संतराम ध्रुव, समस्त युवा सामाजिक, जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *