बिना हेलमेट बुलेट चलाने पर सीतापुर के बीजेपी विधायक ट्रोल:नंबर प्लेट पर 'जिला उपाध्यक्ष' लिखा, वीडियो आने पर बदला वाहन, लगाया हेलमेट




सीतापुर में प्रधानमंत्री मोदी के आवाहन पर कार छोड़कर बाइक से चलने निकले महोली विधायक शशांक त्रिवेदी खुद ही ट्रैफिक नियमों को लेकर विवादों में घिर गए। तहसील जाते समय विधायक का बिना हेलमेट बुलेट बाइक चलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद लोग उन्हें जमकर ट्रोल करने लगे। बताया जा रहा है कि भाजपा विधायक शशांक त्रिवेदी तहसील कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुलेट बाइक से निकले थे। इस दौरान वह बिना हेलमेट लगाए सड़क पर बाइक दौड़ाते नजर आए। वायरल वीडियो में विधायक रील बनवाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं, बाइक के आगे लगी नंबर प्लेट पर वाहन का नंबर भी गायब दिखा। उसकी जगह “जिला उपाध्यक्ष” लिखा हुआ नजर आया, जिसे लेकर भी सोशल मीडिया पर सवाल उठाए जा रहे हैं।
वीडियो वायरल होने के बाद विपक्षी दलों के साथ-साथ सोशल मीडिया यूजर्स ने भी विधायक को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की नसीहत दी। लोगों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों को खुद नियमों का पालन कर जनता के सामने उदाहरण पेश करना चाहिए। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद विधायक ने वापसी के दौरान अपनी बाइक बदल ली और हेलमेट लगाकर सफर किया। इसका दूसरा वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह हेलमेट पहने बाइक चलाते दिखाई दे रहे हैं।मामला चर्चा में आने के बाद राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब आम जनता से ट्रैफिक नियमों का पालन कराने के लिए अभियान चलाए जाते हैं, तो जनप्रतिनिधियों द्वारा नियमों की अनदेखी क्यों की जाती है। फिलहाल यह मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *