अनुशासन और मेहनत ही सफलता की ताकत: एसपी



भास्कर न्यूज | कवर्धा कबीरधाम जिले में युवाओं को पुलिस व आर्मी में भर्ती के सपनों को साकार करने वाली स्वामी विवेकानंद एकेडमी अब उम्मीद और सफलता की नई पहचान बन चुकी है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने स्थानीय स्टेडियम पहुंचकर पुलिस, आर्मी और अन्य सैन्य बलों की तैयारी कर रहे युवाओं से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्धन किया। एसपी धर्मेंद्र सिंह ने प्रशिक्षण ले रहे युवाओं से संवाद किया। उनकी फिजिकल और लिखित परीक्षा की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने युवाओं से कहा कि मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास से ही सफलता मिलती है। यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास निरंतर हों, तो कोई भी मंजिल दूर नहीं रहती। उन्होंने कहा कि युवाओं में अपार ऊर्जा और क्षमता है, जरूरत केवल सही दिशा और सकारात्मक वातावरण की होती है। कार्यक्रम के दौरान प्रधान आरक्षक घनाराम सिन्हा, आरक्षक विक्की चंद्रवंशी, प्रदीप श्रीवास, दशरथ साहू और रीना शर्मा सहित पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *