‘ऑल इंडिया साइकिल यात्रा’ पर निकला युवक मुगलसराय पहुंचा:ओडिशा से 2500 किमी का सफर तय किया, काशी और अयोध्या में किए दर्शन




ओडिशा के संबलपुर से ‘ऑल इंडिया साइकिल यात्रा’ पर निकले कान्हा नायक रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर पहुंचे। करीब 2500 किलोमीटर लंबी यह यात्रा देश के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों से होकर गुजरी है। अब वह वापसी यात्रा करते हुए ओडिशा लौट रहे हैं। कान्हा नायक ने बताया कि उन्होंने अपनी यात्रा संबलपुर से शुरू की थी। सबसे पहले वे काशी पहुंचे, जहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे अयोध्या गए और रामलला के दर्शन-पूजन किए। उन्होंने कहा कि दोनों प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन के बाद अब वह साइकिल से वापस अपने गृह राज्य लौट रहे हैं। मुगलसराय पहुंचकर लोगों से की बातचीत मुगलसराय में एक पेट्रोल पंप पर रुकने के दौरान स्थानीय लोगों ने उनसे बातचीत की। जब उनसे वर्तमान स्थान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि उन्हें शहर का नाम नहीं मालूम। इसके बाद लोगों ने उन्हें बताया कि वह पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर यानी मुगलसराय क्षेत्र में हैं। धूप-बारिश के बीच पूरी की लंबी यात्रा कान्हा नायक ने कहा कि 2500 किलोमीटर की साइकिल यात्रा आसान नहीं थी। रास्ते में धूप, बारिश और थकान जैसी कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद देश के अलग-अलग हिस्सों को करीब से देखने और धार्मिक स्थलों के दर्शन का अनुभव बेहद खास रहा। फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का संदेश उन्होंने बताया कि इस यात्रा का उद्देश्य केवल धार्मिक दर्शन करना नहीं, बल्कि युवाओं को फिटनेस, पर्यावरण संरक्षण और साहसिक जीवनशैली के प्रति प्रेरित करना भी है। कान्हा ने कहा कि साइकिल जैसे पर्यावरण अनुकूल साधन से यात्रा कर वे लोगों को प्रदूषण कम करने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देना चाहते हैं। मुगलसराय पहुंचने पर स्थानीय लोगों और राहगीरों ने कान्हा नायक के जज्बे और हौसले की सराहना की। लोगों ने कहा कि उनकी यह यात्रा आज के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *