बुजुर्ग डॉक्टर से चेन लूटकर भाग रहे बदमाश गिरे:लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा, दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी




इंदौर में तिलक नगर थाना पुलिस ने चेन स्नेचिंग की वारदात करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपी एक बुजुर्ग महिला डॉक्टर की सोने की चेन लूटकर भाग रहे थे, लेकिन इसी दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। तिलक नगर पुलिस के मुताबिक 74 वर्षीय रिटायर्ड डॉक्टर कीर्ति तिवारी अपने घर से मंदिर जा रही थीं। तभी बाइक सवार बदमाश जाहिद पुत्र मेंहदी हुसैन निवासी खिलचीपुर और गुफरान पुत्र बाबू अली निवासी पचोर वहां पहुंचे और उनके गले से सोने की चेन झपट ली। वारदात के दौरान चेन का कुछ हिस्सा महिला के गले में रह गया, जबकि बाकी हिस्सा आरोपियों के हाथ में चला गया। चेन लूटकर भागने के दौरान आरोपियों की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों बदमाशों को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में दोनों आरोपियों के हाथ और पैर में चोट आई है। फिलहाल पुलिस उनसे अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ कर रही है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *