एटा पुलिस ने 109 गुम मोबाइल बरामद किए:CEIR पोर्टल पर शिकायतों के आधार पर हुई कार्रवाई, 16 लाख रुपए कीमत आंकी गई




एटा पुलिस ने 109 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस ने इन मोबाइलों को उनके मालिकों को सौंप दिया है। अपर पुलिस अधीक्षक श्वेताभ पांडे ने पुलिस लाइन सभागार में एक प्रेस वार्ता के दौरान यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों की पुलिस और सर्विलांस टीम ने भारत सरकार के CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर इन स्मार्टफोनों की तलाश की। अपर पुलिस अधीक्षक ने CEIR पोर्टल के बारे में विस्तार से बताया। यह संचार निगम द्वारा बनाया गया एक पोर्टल है, जिस पर गुम हुए मोबाइल की शिकायत दर्ज होते ही संबंधित थाना क्षेत्र को जानकारी साझा की जाती है। मोबाइल की लोकेशन मिलते ही उसे बरामद कर लिया जाता है।
उन्होंने बताया कि यह पोर्टल 17 मई 2023 को बनाया गया था और अब तक पूरे भारत में 32 लाख से अधिक मोबाइल फोन खोजे जा चुके हैं। आज बरामद किए गए 109 मोबाइल भी इसी प्रक्रिया के तहत मिले हैं। अपना मोबाइल वापस पाने वाले आसू नामक एक व्यक्ति ने बताया कि उनका मोबाइल लगभग पंद्रह दिन पहले गुम हो गया था। उन्होंने कोतवाली नगर में शिकायत दर्ज कराई थी। आसू ने एटा पुलिस के इस सराहनीय कार्य के लिए धन्यवाद व्यक्त किया। एटा पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने चोरी होने पर तत्काल नज़दीकी थाने या सी ई आई आर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाए जिसके की पुलिस आसानी से गुम चोरी मोबाइल को खोज सके



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *