![]()
गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 4 समर स्पेशल ट्रेनों के संचालन का निर्णय लिया है। इन ट्रेनों के संचालन से उत्तर प्रदेश, बिहार, ओडिशा और मध्य प्रदेश जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। कई विशेष ट्रेनें कानपुर के गोविंदपुरी स्टेशन से होकर गुजरेंगी, जिससे कानपुर शहर और आसपास की क्षेत्र के यात्रियों को फायदा मिलेगा। उत्तर मध्य रेलवे के जनसम्पर्क अधिकारी अमित मालवीय के अनुसार ट्रेन संख्या 04137/04138 ग्वालियर-बरौनी समर स्पेशल ट्रेन 19 मई से 14 जुलाई 2026 तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन ग्वालियर से प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को चलेगी, जबकि बरौनी से बुधवार और रविवार को संचालित होगी। ट्रेन भिंड, इटावा, गोविंदपुरी, प्रयागराज, वाराणसी, छपरा और हाजीपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 01929/01930 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-खुर्दा रोड विशेष ट्रेन भी 22 मई से 26 जून तक चलाई जाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक शुक्रवार को झांसी से रवाना होगी और रविवार को खुर्दा रोड से वापसी करेगी। ट्रेन ग्वालियर, भिंड, गोविंदपुरी, प्रयागराज, गया, भुवनेश्वर सहित कई स्टेशनों से होकर चलेगी। रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल-खुर्दा रोड विशेष ट्रेन के अतिरिक्त फेरों के संचालन की भी घोषणा की है। ट्रेन संख्या 04066 आनंद विहार से 18 मई, 1 जून और 8 जून को चलेगी, जबकि 04065 खुर्दा रोड से 19 मई, 2 जून और 9 जून को रवाना होगी। अतिरिक्त फेरों के दौरान यह ट्रेन कटक के बजाय नराज मारथापुर स्टेशन पर रुकेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से समय रहते आरक्षण कराने और यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी लेने की अपील की है। अधिक जानकारी के लिए यात्री रेलवे हेल्पलाइन 139 और रेलवे की वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं।
Source link
कानपुर की गोविंदपुरी से होकर चलेगी 4 समर स्पेशल ट्रेनें:कानपुर के यात्रियों को मिलेगा फायदा, IRCTC की वेबसाइट पर रिजर्वेशन शुरू















Leave a Reply