![]()
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौत हो गई। इस घटना से पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार, जिले में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर तेज बारिश और तूफान का दौर जारी है। इसी दौरान राजमेरगढ़ क्षेत्र में तेज गरज-चमक के साथ अचानक आकाशीय बिजली गिरी। बारिश से बचने के लिए एक पेड़ के नीचे बैठी 10 भैंसें इसकी चपेट में आ गईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और पशुपालक मौके पर पहुंचे। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बदलते मौसम और बारिश के कारण पशुओं को सुरक्षित स्थान पर रखना एक चुनौती बन गया है। प्रशासन से प्रभावित पशुपालकों को जल्द राहत प्रदान करने की अपील की जा रही है।
Source link
आकाशीय बिजली गिरने से 10 मवेशियों की मौत:GPM में पशुपालकों को भारी आर्थिक नुकसान, मुआवजा देने की मांग















Leave a Reply