मिर्जापुर में ट्रक से कुचलकर पति-पत्नी की मौत:टायरों के नीचे आए दंपति, महुली चौराहे के पास हादसा; चालक भागा




मिर्जापुर के अहरौरा थाना क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर रविवार को दर्दनाक सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत हो गई। महुली चौराहे के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपत्ति को कुचल दिया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान अहरौरा क्षेत्र के सरिया निवासी 48 वर्षीय गौतम और उनकी पत्नी 40 वर्षीय फुला देवी के रूप में हुई है। बताया गया कि दंपत्ति किसी काम से अहरौरा बाजार आए थे और बाइक से वापस अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वे महुली चौराहा पार कर रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों ट्रक के टायरों के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस और परिजनों को सूचना दी। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह यातायात बहाल कराया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू की। ट्रक चालक फरार थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार मिश्रा ने बताया कि पति-पत्नी बाइक से घर जा रहे थे, तभी ट्रक की चपेट में आने से दोनों की मौके पर मौत हो गई। ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चालक की तलाश की जा रही है। अब तक 4 लोगों की जा चुकी जान स्थानीय लोगों के अनुसार अहरौरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पिछले तीन दिनों में यह तीसरा बड़ा हादसा है, जिसमें अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है। महुली चौराहा दुर्घटना संभावित क्षेत्र बनता जा रहा है, जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *