रेंजर-डिप्टी रेंजर आवास के सामने से चंदन का पेड़ चोरी:मरवाही वन परिक्षेत्र कार्यालय परिसर से तस्करों ने काटा बेशकीमती पेड़




मरवाही वन परिक्षेत्र कार्यालय परिसर से चंदन का एक बेशकीमती पेड़ चोरी हो गया है। तस्कर, रेंजर मुकेश साहू और डिप्टी रेंजर शिवशंकर तिवारी के आवास के ठीक सामने से पेड़ काटकर ले गए। इस घटना ने वन विभाग की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरों ने चंदन के पेड़ की डालियों और टहनियों को वहीं छोड़ दिया, जबकि उसका मुख्य तना काटकर अपने साथ ले गए। इस घटना से पता चलता है कि चोरों ने कितनी इत्मीनान से चोरी को अंजाम दिया होगा। रेंजर,डिप्टी रेंजर,फॉरेस्ट गार्ड के आवास परिसर में चोरी मरवाही वन मंडल पिछले कई दिनों से अवैध कटाई के मामलों को लेकर सुर्खियों में रहा है। इसकी चर्चा रायपुर और बिलासपुर तक है। यह घटना ऐसे परिसर में हुई है जहाँ रेंजर, डिप्टी रेंजर और फॉरेस्ट गार्ड के आवास हैं, और इसे एक सुरक्षित क्षेत्र माना जाता है। ऐसे स्थान से बेशकीमती चंदन के पेड़ का रातोंरात काट लिया जाना वन विभाग की लापरवाही को उजागर करता है। वन अधिकारी के घर से सामने पेड़ सुरक्षित नहीं स्थानीय लोगों में इस बात की चर्चा है कि जब अधिकारियों के घर के सामने चंदन सुरक्षित नहीं है, तो जंगल के भीतर पेड़ों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। फिलहाल, चोरी करने वालों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *